Woman Attacked with Knife in Prayagraj Police Search for Unknown Assailant महिला को अज्ञात युवक ने मारी चाकू, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsWoman Attacked with Knife in Prayagraj Police Search for Unknown Assailant

महिला को अज्ञात युवक ने मारी चाकू

Prayagraj News - प्रयागराज के उमरपुर में एक महिला पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला किया। महिला को पेट में चाकू लगने से गंभीर चोट आई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय महिला शौच के लिए बाहर गई थी। पुलिस आरोपी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 6 June 2025 11:24 AM
share Share
Follow Us on
महिला को अज्ञात युवक ने मारी चाकू

प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर में गुरुवार की रात एक महिला को अज्ञात युवक चाकू से हमला कर फरार हो गया। पेट में चाकू लगने से महिला का पुलिस ने अस्पताल में इलाज करवाया। पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार उमरपुर निवासी 36 वर्षीय कल्लो घरों में चौका बर्तन करने का काम करती है। कल्लो का पति विजय गैर प्रांत में गाड़ी चलाने का काम करता है। कल्लो गुरुवार की रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। रास्ते में एक युवक ने रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर युवक ने चाकू से प्रहार कर दिया।

पेट में चाकू लगने से कल्लो जख्मी हो गई। चीख पुकार सुनकर जब तक आस-पास के लोग पहुंचते, तब तक आरोपी फरार हो गया। थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि महिला से पूछताछ के आधार पर अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।