पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
Prayagraj News - प्रयागराज के कादिलपुर में एक महिला ने अपने पति के साथ विवाद के बाद जहरीला पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए...

प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कादिलपुर में एक महिला ने पति से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मायका पक्ष की ओर से पति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कादिलपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की लगभग 20 वर्ष पहले अगवा गांव थाना सराय अकील की 35 वर्षीय अर्चना सिंह शादी हुई थी।
दंपती को दो बेटी व दो बेटे हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार को दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर अर्चना सिंह ने घर में रखा फिनाइल का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्टया पति से झगड़े के बाद फिनाइल पीकर आत्महत्या की बात सामने आई है। हालांकि मृतका की मां कमला देवी की ओर से सुरेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।