Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsGrand Bhagwat Katha Ceremony Begins at Baba Parmana Tiwari Dham
बभनपुर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
Raebareli News - परशदेपुर के बाबा परमान तिवारी धाम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। मुख्य यजमान श्रीमती रजाऊ ने कलश यात्रा का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कथा व्यास पंडित धर्मेश महाराज...
Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीMon, 9 June 2025 12:26 AM

परशदेपुर। छतोह विकास खंड के बाबा परमान तिवारी धाम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य यजमान श्रीमती रजाऊ के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भक्ति गीतों पर थिरकते हुए भाग लिया। कथा व्यास पंडित धर्मेश महाराज ने भागवत कथा का माहात्म्य बताते हुए सत्संग और मोक्ष की महिमा का वर्णन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सम्मानित जन उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।