सोशल मीडिया पर डाली भड़काऊ पोस्ट, गिरफ्तार
Rampur News - अजीमनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए इंस्टाग्राम पर टिप्पणी की थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज...

अजीमनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने माहौल बिगड़ने के लिए भड़काऊ पोस्ट की थी। अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया सेल द्वारा आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की गई। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप सही पाए गए। अजीमनगर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने रुपेन्द्र पुत्र मिन्द्रपाल निवासी परचई को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया पकड़े गए आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।