कार्यशाला में सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील
Rampur News - पीपलगांव के एक निजी विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। निवर्तमान सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सेवा, सुशासन...

क्षेत्र के पीपलगांव स्थित एक निजी विद्यालय में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौजूद कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के 11 वर्षों के सफल कार्यकाल के संबंध में जानकारी देते हुए निवर्तमान सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा की सेवा, सुशासन व ग़रीब कल्याण ही केंद्र सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और संकल्प से सिद्धि के नारे को साकार करते हुए केंद्र सरकार ने आमजन तक सरकार को योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है जिसका नतीजा है कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ती जा रही है।मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से भी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया।इस
दौरान जिला उपाध्यक्ष पंकज लोधी,जिला पंचायत सदस्य कृष्ण अवतार लोधी,लालता प्रसाद लोधी,राजकिशोर सैनी,कांता प्रसाद लोधी,ओमवीर सैनी,वीरेन्द्र राजपूत,सुनील लोधी,संजय सैनी,नन्हें लोधी आदि मौजूद रहे। -
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।