पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित नेहरू
Rampur News - रामपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। कांग्रेस नेताओं ने उनके आदर्शों की प्रासंगिकता पर चर्चा की और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।...

रामपुर। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि जिलेभर में कार्यक्रम हुए। शहर के मोहल्ला कूंचा कांजी स्थित कैंप कार्यालय पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि पंडित नेहरू के आदर्श आज के राजनीतिक और सामाजिक वातावरण में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरसलान अली खां ने कहा कि युवाओं को नेहरू के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शारिब अली खां, आउटरीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष फरीद खां, वारिस मियां, सरताज सैफी, शावेज खां आदि रहे।
वहीं, कैंप कार्यालय धमोरा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां पूर्व विधायक अफरोज अली खां, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव जिवेंद्र गंगवार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ अल्वी, पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां रहे। वहीं दूसरी ओर, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मुईन पठान ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरी तरफ तोपखाना रोड स्थित नासिर खां के मकान पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के विभाग के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं पीसीसी सदस्य आमिर कुरैशी ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण किया। यहां आमिर कुरैशी, सलीम गुर्जर, जेद घोसी,फरमान खां, अब्दुल मन्नान खां, आमिर सैफी, तंजील रजा, मुराद, नासिर खां सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे। फोटो- शाहबाद01- शाहबाद में पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता। शाहबाद में भी पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि शाहबाद। नगर में यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शाजमान आर्यन के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। देश के प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शाजमान, रेहान मलिक, उमेश कुमार, सफदर अली, शाहाब मियां, नावेद अली, यूनुस अली, ओमपाल सिंह आदि रहे। बिलासपुर में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई बिलासपुर। कार्यकर्ता माटखेड़ा रोड स्थित वरिष्ठ नेता रवि टंडन के प्रतिष्ठान पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। यहां डा. जफर खां, अनार सिंह यादव, अंकित राठौर, राम टंडन, भोला सहित आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।