BJP Leader Advocates One Nation One Election for India s Development एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी : धर्मपाल सिंह , Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsBJP Leader Advocates One Nation One Election for India s Development

एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी : धर्मपाल सिंह

Saharanpur News - भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' जरूरी है। उन्होंने मतदान के प्रति उदासीनता को दूर करने के लिए इस पहल की जरूरत बताई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 12 May 2025 12:38 AM
share Share
Follow Us on
 एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी : धर्मपाल सिंह

भाजपा के प्रदेश महामंत्री(संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाना है। तो देश में एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी है। नगर के देवबंद रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मतदान है। इसके प्रति उदासीनता आ रही है। इसके लिए एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी है। पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हों, उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 100 दिन बाद नगरपालिका, नगर पंचायत और नगर निगम, जिला पंचायत, बीडीसी आदि के चुनाव हों, हमारी इस पद्धति को लेकर अभियान चल रहा है।

इस विषय पर जनमत तैयार करने के लिए विभिन्न प्रकार की गोष्टी, सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न बोडियों से प्रस्ताव तैयार किया जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक स्थिरता के लिए भी एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, पदम श्री ज्ञान एवं योग गुरु स्वामी भारत भूषण, राजेश जैन को शाल उढाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक देवेन्द्र निम, किरत सिंह, राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, मेयर डॉ. अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, चौधरी मेलाराम पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू, विजयपाल सिंह, अजीत राणा, जोगेंद्र चौधरी, दीपक सैनी, सचिन कुमार, आनंद राणा, नवीन चौधरी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।