Congress Anger Erupts Over SP Leader Maviya Ali s Remarks Against Imran Masood कांग्रेसियों ने माविया अली पर साधा निशाना, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsCongress Anger Erupts Over SP Leader Maviya Ali s Remarks Against Imran Masood

कांग्रेसियों ने माविया अली पर साधा निशाना

Saharanpur News - सहारनपुर देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली के कांग्रेस और सांसद इमरान मसूद पर बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने माविया अली की निंदा की और ऐसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 10 May 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेसियों ने माविया अली पर साधा निशाना

सहारनपुर देवबंद के पूर्व विधायक और सपा नेता माविया अली के कांग्रेस और सांसद इमरान मसूद पर बयान के खिलाफ कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने पूर्व विधायक माविया अली के बयान की निंदा की। कहा कि ऐसे बयान देकर सपा नेता अपनी पार्टी का ही नुकसान कर रहे हैं। माविया अली जिस कांग्रेस पार्टी से विधायक बने आज उसी कांग्रेस के लिए ऐसी शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं। गणेश दत्त शर्मा ने गठबंधन को कमजोर करने वाले ऐसे नेताओं को बीजेपी का एजेंट बताते हुए समाजवादी पार्टी नेतृत्व से उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।