Mysterious Death Body of Young Man Found in Eastern Yamuna Canal in Saharanpur पूर्वी यमुनानहर में मिला शव, हत्या की आशंका, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsMysterious Death Body of Young Man Found in Eastern Yamuna Canal in Saharanpur

पूर्वी यमुनानहर में मिला शव, हत्या की आशंका

Saharanpur News - सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में पूर्वी यमुनानहर में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। हत्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरFri, 13 June 2025 12:02 AM
share Share
Follow Us on
पूर्वी यमुनानहर में मिला शव, हत्या की आशंका

सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गांव रतनखेड़ी के पास पूर्वी यमुनानहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में युवक की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है। जांच में सामने आया कि शव पीछे से बहकर आया है। पुलिस ने शव को नहर से निकलवार जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गुरुवार को गांव रतनखेड़ी के लोगों से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का पूर्वी यमुनानहर में शव पड़ा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर मृतक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है, जिसने लोअर पहन रखा था। उसके हाथ और पैर में धागे भी बंधे हुए हैं। युवक के घुटने पर चोट के निशान भी मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शव पीछे से बहकर आया है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, आशंका जताई जा रही कि युवक की हत्या कर शव नहर में तो नहीं फेंका गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। इसके साथ ही जिले के किसी थाने में युवक के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज है क्या, इसके बारे में पुलिस पता करने में जुटी है। ---------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।