Accident on Delhi-Badaun Highway Tata 407 Collides with Pickup One Injured टाटा 407 व पिकअप की भिड़ंत में एक घायल, रेफर , Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsAccident on Delhi-Badaun Highway Tata 407 Collides with Pickup One Injured

टाटा 407 व पिकअप की भिड़ंत में एक घायल, रेफर

Sambhal News - बहजोई। दिल्ली बदायूं स्टेट हाईवे पर बहजोई-इस्लामनगर के बीच सोमवार को टाटा 407 और पिकअप वाहन आपस में भिड़ गए। इससे टाटा 407 में सवार राजपाल पुत्र मोहनल

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 2 June 2025 05:58 PM
share Share
Follow Us on
टाटा 407 व पिकअप की भिड़ंत में एक घायल, रेफर

दिल्ली बदायूं स्टेट हाईवे पर बहजोई-इस्लामनगर के बीच सोमवार को टाटा 407 और पिकअप वाहन आपस में भिड़ गए। इससे टाटा 407 में सवार राजपाल पुत्र मोहनलाल निवासी गांव बंजरिया थाना बिसौली जिला बदायूं घायल हो गया। आनन फानन एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घायल के मुताबिक वह पूर्वाह्न 11 बजे करीब अपना टाटा 407 लेकर बहजोई से बिसौली जा रहा था। जैसे ही वह इस्लामनगर रोड पर डीआर फैक्ट्री के पास पहुंचा तो इस्लामनगर की ओर से आ रहे पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।