नलकूप पर नहाने को लेकर मारपीट में कार्रवाई नहीं होने पर थाने पहुंचे पीड़ित
Sambhal News - हयातनगर थाना क्षेत्र के उजमा सराय गांव में नलकूप पर नहाने को लेकर विवाद हुआ। त्रिलोकी ने दूसरे समुदाय के युवकों को भगा दिया, जिसके बाद युवकों ने त्रिलोकी पर हमला किया। इस मारपीट में त्रिलोकी, उसका...

हयातनगर थाना क्षेत्र के उजमा सराय गांव में नलकूप पर नहाने को लेकर गुरुवार शाम को दो पक्षो के बीच विवाद हुआ था। त्रिलोकी के खेत पर बने नलकूप पर दूसरे समुदाय के युवक नहा रहे थे। इस दौरान गाली-गलौज होने पर त्रिलोकी ने उन्हें वहां से भगा दिया। इसी बात से नाराज युवकों ने त्रिलोकी पर हमला कर दिया। मारपीट में त्रिलोकी, उसका बेटा बबलू और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन मुकदमा दर्ज न होने से नाराज पीड़ित परिवार शुक्रवार सुबह थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि घायलों का मेडिकल कर दिया है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।