Dispute over road in Kaithal village police reached कैथल गांव में रास्ते को लेकर विवाद, पुलिस पहुंची, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsDispute over road in Kaithal village police reached

कैथल गांव में रास्ते को लेकर विवाद, पुलिस पहुंची

Sambhal News - नगर से सटे गांव कैथल में रास्ते को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। सूचना पाकर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और विवादित दीवार हटवा कर दो लोगों को हिरासत में...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलWed, 5 May 2021 06:20 PM
share Share
Follow Us on
कैथल गांव में रास्ते को लेकर विवाद, पुलिस पहुंची

चन्दौसी। हिन्दुस्तान संवाद

नगर से सटे गांव कैथल में रास्ते को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। सूचना पाकर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और विवादित दीवार हटवा कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

गांव कैथल में तेजराज मौर्य ने अपने घर के पास दीवार लगा कर रास्ता बंद कर दिया। जिससे नाली भी बंद हो गई। नाली बंद होने से गांव के घरों से आ रहे गंदे पानी का निकास बाधित हो गया। पड़ोसी छत्रपाल समेत अन्य ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया विवाद खड़ा हो गया। सूचना पाकर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पूरे गांव का गंदा पानी इस मार्ग से होकर नाले की ओर जाता है। दीवार लगने से नाली बंद हो गई हैं। जिससे गंदे पानी का निकास भी बाधित हो गया है। इस पर पुलिस ने दीवार गिरवा कर रास्ता खुलवाया। दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।