Grand Gathering Our Elders Our Heritage Celebrated with Unity and Respect in Kurkavli जल्द ही लाहौर तक होगी हमारे देश की सीमा: डॉ. इन्द्रेश, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsGrand Gathering Our Elders Our Heritage Celebrated with Unity and Respect in Kurkavli

जल्द ही लाहौर तक होगी हमारे देश की सीमा: डॉ. इन्द्रेश

Sambhal News - त्यागी समाज साझा विरासत समिति द्वारा 'हमारे बुजुर्ग, हमारी विरासत' समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद कृष्णम् और मुख्य वक्ता डॉ. इन्द्रेश कुमार ने जात-पात से ऊपर उठकर सभी धर्मों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 8 June 2025 11:08 PM
share Share
Follow Us on
जल्द ही लाहौर तक होगी हमारे देश की सीमा: डॉ. इन्द्रेश

त्यागी समाज साझा विरासत समिति के तत्वावधान में रविवार को कुरकावली स्थित एके रिसोर्ट में “हमारे बुजुर्ग, हमारी विरासत” मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य प्रमोद कृष्णम्, विशिष्ट अतिथि मुफ्ती आस मोहम्मद त्यागी देवबंद रही। जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इन्द्रेश कुमार ने समारोह को संबोधित किया। अब वह समय दूर नहीं जब भारत की सीमाएं लाहौर तक होंगी। कुछ लोग जहां मुसलमानों की संख्या अधिक होती है, वहां के इलाके को मिनी पाकिस्तान कहकर गलत धारणा फैलाते हैं। यह अनुचित है।

हमें हर जाति और धर्म का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि जात-पात, ऊंच-नीच की संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर सभी नागरिकों को कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने रक्षाबंधन जैसे त्योहारों को सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बताते हुए मुस्लिम समाज से अपील की कि वे भी इस त्योहार को अपनी बच्चियों के साथ मनाएं और रक्षा सूत्र बंधवाए। उन्होंने कहा कि जो पूर्वज और वीर जवान देश की सेवा करते हुए शहीद हुए हैं। उनकी स्मृति में अगले वर्ष गंगा दशहरा के दिन एक भव्य उत्सव का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जानी चाहिए। इस दौरान अमित त्यागी, भोले सिंह त्यागी, डॉ. ताहिर त्यागी, फहीम त्यागी, अशोक कृष्णम्, खिलेन्द्र सिंह, डॉ. जकीउर्रहमान त्यागी, उदयवीर सिंह त्यागी, आफताब त्यागी, मुजाहिद त्यागी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।