Old Eucalyptus Tree Falls Near Tehsildar Residence No Casualties तहसील में अचानक पेड़ भरभराकर गिरा, हादसा टला, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsOld Eucalyptus Tree Falls Near Tehsildar Residence No Casualties

तहसील में अचानक पेड़ भरभराकर गिरा, हादसा टला

Sambhal News - चंदौसी। तहसीलदार के सरकारी आवास के बाहर खड़े एक पुराने पेड़ अचानक ज़मीन पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि उस पेड़ के नीचे व आसपास कोई नहीं था। जिससे एक बड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 7 June 2025 04:21 AM
share Share
Follow Us on
तहसील में अचानक पेड़ भरभराकर गिरा, हादसा टला

तहसीलदार के सरकारी आवास के बाहर खड़े एक पुराने पेड़ अचानक ज़मीन पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि उस पेड़ के नीचे व आसपास कोई नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। तहसील स्थित तहसीलदार आवास के पास यूकेलिप्टस का काफी पुराना पेड़ खड़ा था। दो दिन पूर्व आई आंधी व तेज बारिश के कारण शहर में कई पेड़ उखड़ गए थे। तहसील परिसर में तहसीलदार आवास के बाहर लगा पेड़ भी कुछ झुक गया था। जिससे उसकी जड़ें कमजोर हो गई। जिस के चलते शुक्रवार की दोपहर पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत यह रही कि पेड़ के नीचे और आसपास केाई नहीं था।

जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। आसपास कई वाहन खड़े थे, वह भी क्षतिग्रस्त होने से बच गए। जानकारी होने पर नगरपलिका की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।