हुई ईद-उल-अजहा की नमाज में की गयीं दुआएं
Bahraich News - बाबागंज में ईद-उल-अजहा का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। कस्बे की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। सभी ने अमन चैन और सलामती की दुआ की। पूर्व...

बाबागंज। रूपईडीहा थाने के ईद-गाहों व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा का पर्व शांति व सौहार्द पूर्वक मनाया गया। कस्बे की दोनों ईदगाहों व मर्कज वाली मस्जिद में शांति एवं सौहार्द के नमाज अदा हुयीं,सुबह से ही आस पास के,गावों से मुस्लिम समुदाय के लोगों का मस्जिद, ईदगाहों व बाबा मासूम शाह कुट्टी पर पहुंचना शुरू हो गए था। कस्बा में नई बाजार स्थिति हाजी मो यूसुफ ईदगाह,बाबागंज मर्कज मस्जिद,पुरानी बाजार ईदगाह, बाबा मासूम शाह कुट्टी पर नमाज अदा कराकर अमन चैन और सलामती की दुआएं कीं। पूर्व विधान सभा कांग्रेस प्रत्याशी डा ए एम सिद्दीकी, पूर्व प्रमुख हाजी मो रफी,प्रधान सुजौली इरशाद अली,बरगदहा चिलबिला अंसार बाबू,प्रधान प्रतिनिधि जमुनहा बाबागंज हाजी मो अनवर,बनकुरी एडवोकेट इल्तिफ़ात अहमद सिद्दीकी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।