123rd Public Hearing Camp Organized by MLA Rajeshwar Singh in Lucknow 10 वी 12वीं के मेधावियों का हुआ सम्मान, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow News123rd Public Hearing Camp Organized by MLA Rajeshwar Singh in Lucknow

10 वी 12वीं के मेधावियों का हुआ सम्मान

Lucknow News - लखनऊ में रामभरोसे मैकूलाल इंटर कॉलेज में रविवार को 123वां 'आपका विधायक आपके द्वार' जनसुनवायी शिविर आयोजित किया गया। विधायक राजेश्वर सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया, जिनमें अंश गुप्ता, इच्छा गुप्ता,...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 8 June 2025 09:30 PM
share Share
Follow Us on
10 वी 12वीं के मेधावियों का हुआ सम्मान

लखनऊ, संवाददाता। रामभरोसे मैकूलाल इंटर कॉलेज, आंबेडकरपुरम में रविवार को 123वां ‘आपका विधायक आपके द्वार जनसुनवायी शिविर का आयोजित किया गया। विधायक राजेश्वर सिंह की ओर आयोजित शिविर में मेधावियों को सम्मानित किया गया। गांव की शान पहल के तहत हाईस्कूल व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंश गुप्ता, इच्छा गुप्ता, रिया यादव व प्रेरित गुप्ता को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, कृष्ण नारायण सिंह पार्षद, आदित्य दीक्षित , शिव भोला, लाली रावत, मंजुला दीक्षित समेत अन्य प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।