अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Sambhal News - शहर में अलविदा जुमे की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 24 नवंबर को हुई हिंसा और मस्जिद सदर जफर अली की गिरफ्तारी के बाद से तनाव का माहौल है। प्रशासन ने पूरे शहर को छह जोन...

शहर में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 24 नवंबर को हुई हिंसा और मस्जिद सदर जफर अली की गिरफ्तारी के बाद से शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी के मद्देनज़र प्रशासन ने पूरे शहर को छह जोन और 13 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया है। शहर की बड़ी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मस्जिदों पर आरआरएफ, आरएएफ, पीएसी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने खुद निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। वहीं, एएसपी श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी ने नमाज से पहले शहर में फ्लैग मार्च कर हालात का निरीक्षण किया। प्रशासन ने शाही जामा मस्जिद पर नमाज के लिए 80 डेसिबल मानक के तहत एक लाउडस्पीकर की अनुमति दी है। नियमों का पालन सख्ती से कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा बलों की तैनाती से माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। आला अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।