Revitalizing Historical Heritage of Sambhal Beautification and Development Plans Launched ऐतिहासिक विरासत चक्की का पाट और कूप को फिर मिलेगा गौरव, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsRevitalizing Historical Heritage of Sambhal Beautification and Development Plans Launched

ऐतिहासिक विरासत चक्की का पाट और कूप को फिर मिलेगा गौरव

Sambhal News - संभल की ऐतिहासिक विरासत अब नई रौशनी में चमकने को तैयार है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन धरोहर स्थलों के सौंदर्यीकरण की योजना का निरीक्षण किया। प्याऊ का उद्घाटन किया गया और दुकानदारों से वैध...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 31 May 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
ऐतिहासिक विरासत चक्की का पाट और कूप को फिर मिलेगा गौरव

संभल की ऐतिहासिक विरासत अब नई रौशनी में चमकने को तैयार है। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण विश्नोई के नेतृत्व में शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास की नई योजना पर काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को दोनों अधिकारियों ने शहर के प्राचीन धरोहर स्थलों चक्की का पाट, अर्कमोचन कूप, और अटल बाल उद्यान का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इससे पूर्व डीएम व एसपी ने संभल कोतवाली परिसर में आमजन और पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्याऊ का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल न केवल सुविधा का प्रतीक है, बल्कि शहर के नागरिकों के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता का भी प्रमाण है।

इसके बाद वह चक्की का पाट का निरीक्षण करने पहुंचे। बता दें कि विगत वर्ष बारिश में ऐतिहासिक चक्की का पाट गिया गया। जो आला ऊदल की बेहतरीन कौशल की मिशाल थी। ऐतिहासिक विरासत की पहचान को पूर्व स्वरूप में लाने का कार्य नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा सौंदर्यीकरण और टाइल्स लगाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। डीएम ने कार्य की सराहना करते हुए पालिका ईओ को बधाई दी और जल्द इसे फिनिश करने के निर्देश दिए। पुनर्स्थापना के बाद यह स्थल एक बार फिर सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा। इसके बाद उन्होंने प्राचीन अर्कमोचन कूप के आसपास अवैध रूप से बनी दुकानों को लेकर सख्ती बरती गई है। दुकानदारों से वैध दस्तावेज मांगे गए, और न दिखा पाने की स्थिति में उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे न केवल कूप का मार्ग चौड़ा और सुगम होगा, बल्कि इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा भी बहाल होगी। तहसील परिसर की अस्थायी दुकानों को मिलेगा नया स्वरूप डीएम ने तहसील परिषर क्षेत्र में बनी अस्थायी दुकानों को एक समान आकार और डिज़ाइन में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे शहर का सौंदर्य और अनुशासन दोनों बेहतर हो सकें। सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ को इस कार्य के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। कानून व्यवस्था को लेकर पैदल गश्त निरीक्षण के बाद डीएम और एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की और आम जनता, दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। चक्की का पाट के पुनरुद्धार कार्य का भी गश्त के दौरान पुनः अवलोकन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।