मंडी में मक्का की आवक से बन रही जाम की स्थिति
Sambhal News - नवीन मंडी समिति में मक्का की बंपर आवक के कारण जाम की स्थिति बन गई है। किसानों की बड़ी संख्या ट्रैक्टर-ट्रालियों में मक्का लेकर मंडी पहुंची, जिससे संभल-गजरौला मार्ग पर लंबी कतारें लग गईं। मंडी में...

नवीन मंडी समिति में इन दिनों मक्का की बंपर आवक के चलते दिन में जाम की स्थित बन रही है। बुधवार की सुबह में ग्रामीण इलाकों से किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों में मक्का लेकर मंडी पहुंचे, वैसे ही मंडी परिसर के भीतर और बाहर जाम की स्थिति बन गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि संभल-गजरौला मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे आम राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। संभल तहसील क्षेत्र में मक्का की फसल बड़ पैमाने पर की जा जाती है। इस समय मक्का का सीजन चल रहा है। किसान ग्रामीण इलाकों से ट्रैक्टर ट्रालियों में मक्का लेकर आ रहे हैं।
बुधवार को भी भोर होते ही किसानों की आवाजाही शुरू हो गई। आस-पास के गांवों से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर मक्का लेकर मंडी पहुंचे। मंडी समिति में सीमित जगह होने की वजह से ट्रालियों को अंदर घुसने में समय लग रहा है, जिससे जाम लग जाता है। हालत यह है कि कुछ किसानों को कई घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। मंडी परिसर के अंदर स्थिति को सुधारने के लिए बुधवार को पुलिस को कड़ी मश्क्कत करने पड़ी। किसानों का कहना है कि इस मौसम में मक्का की फसल बड़ी मात्रा में आ रही है, लेकिन मंडी समिति में पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिसकी वजह से बार बार जाम की स्थिति बन रही है। किसानों की समस्या को देखते हुए मंडी में समुचित व्यवस्था की जाए। जिससे की किसानों व राहगीरों को परेशानी न हो सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।