UP Police Constable Training Begins for Selected Women in Direct Recruitment 2023 पुलिसलाइन में महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण शुरू, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsUP Police Constable Training Begins for Selected Women in Direct Recruitment 2023

पुलिसलाइन में महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण शुरू

Sambhal News - यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 के तहत चयनित महिला कांस्टेबलों का प्रशिक्षण मंगलवार से पुलिसलाइन बहजोई में शुरू हुआ। एसपी ने कहा कि सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें हॉस्टल,...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलWed, 18 June 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
पुलिसलाइन में महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण शुरू

यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत चयनित महिला कांस्टेबलों का प्रशिक्षण मंगलवार से पुलिसलाइन बहजोई में शुरू हो गया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं मजबूत हैं। हॉस्टल, मेस, परेड ग्राउंड, कक्षाएं और स्वास्थ्य सुविधाओं का सभी को लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिला आरक्षियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और शारीरिक प्रशिक्षण के उच्च मानकों को सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान महिला आरक्षियों को कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आत्मरक्षा, शारीरिक दक्षता, मानवाधिकार, साइबर क्राइम सहित पुलिसिंग से जुड़ी तमाम अहम जानकारियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।