UP Police Women s Constable Training Begins 142 Recruits Set for Courses पुलिसलाइन में आज से 142 महिला कांस्टेबल को मिलेगा प्रशिक्षण, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsUP Police Women s Constable Training Begins 142 Recruits Set for Courses

पुलिसलाइन में आज से 142 महिला कांस्टेबल को मिलेगा प्रशिक्षण

Sambhal News - संभल में यूपी पुलिस की आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत 142 महिला कांस्टेबल का प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 16 June 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
पुलिसलाइन में आज से 142 महिला कांस्टेबल को मिलेगा प्रशिक्षण

संभल। यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत चयनित महिला कांस्टेबल अब प्रशिक्षण के लिए तैयार हैं। जिले की पुलिसलाइन बहजोई में इन 142 महिला आरक्षियों का संयुक्त ट्रेनिंग कोर्स मंगलवार से शुरू होगा। प्रशिक्षण को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। सोमवार को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिसलाइन बहजोई पहुंचकर प्रशिक्षण के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। एसपी ने प्रशिक्षण के लिए निर्धारित हॉस्टल, मेस, परेड ग्राउंड, कक्षाएं और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिला आरक्षियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन व शारीरिक प्रशिक्षण के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण के दौरान महिला आरक्षियों को कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आत्मरक्षा, शारीरिक दक्षता, मानवाधिकार, साइबर क्राइम सहित पुलिसिंग से जुड़ी तमाम अहम जानकारियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास और व्यवहार कौशल पर भी विशेष फोकस रहेगा। एसपी ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण पूरी तरह अनुशासित, व्यवस्थित और महिला आरक्षियों के लिए प्रेरणादायक होगा। तैयारियों के निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन बहजोई के प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे। उन्होंने एसपी को अब तक की गई तैयारियों की पूरी जानकारी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।