Complete Solution Day Organized in Santkabir Nagar with 81 Cases Addressed फरियादियों की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस की मंशा, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsComplete Solution Day Organized in Santkabir Nagar with 81 Cases Addressed

फरियादियों की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस की मंशा

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम, जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 18 May 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
फरियादियों की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस की मंशा

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम, जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय समाधान दिवस मेंहदावल तहसील में आयोजित हुआ। इसमें डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने लोगों की फरियाद सुनी। डीएम ने मामलों की समीक्षा किया। पेश हुए सभी मामलों को फरियादी को विश्वास में लेकर सार्थक निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 81 मामले पेश हुए जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाए जाने अथवा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि वृद्धावस्था, पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरूस्ती आदि के मामले को तत्काल सुलझाया जाए। कोई भी गरीब सरकार की जन-कल्यााकारी योजनाओं से वंचित न होने पाए। डीएम ने कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाए। साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय। इस अवसर सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया, एसडीएम संजीव राय, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। खलीलाबाद में आए 69 मामले इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कुल 69 प्रार्थना पत्र आये, जिसमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने किया। 43 प्रार्थना पत्र आए, इसमें तीन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने शेष 40 प्रकरणों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अविलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के लिए निर्देशित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।