Controversial Love Affair Nephew Insists on Marrying Aunt in Sant Kabir Nagar चाची के प्यार में पागल हुआ भतीजा, निकाह की जिद पर अड़ा!, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsControversial Love Affair Nephew Insists on Marrying Aunt in Sant Kabir Nagar

चाची के प्यार में पागल हुआ भतीजा, निकाह की जिद पर अड़ा!

Santkabir-nagar News - महुली थाना क्षेत्र में एक युवक और उसकी चाची के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा जोरों पर है। भतीजा चाची से निकाह करने पर अड़ा है, जबकि चाची के पति ने तलाक की बात की है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 8 June 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
चाची के प्यार में पागल हुआ भतीजा, निकाह की जिद पर अड़ा!

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। महुली थाना क्षेत्र में चाची और भतीजे का प्यार परवान चढ़ने की चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। चाची से निकाह करने की बात पर भतीजा अड़ा हुआ है। वहीं इस बात की भी चर्चा रही कि मामले की जानकारी होने के बाद महिला का पति अपनी पत्नी को तलाक देने की बात कह रहा है। वहीं महुली एसओ रजनीश राय ने कहा कि प्रकरण के चर्चा होने की जानकारी मिली है। इसके बारे में तथ्यगत जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि मामला सही मिला तो आगे की कार्रवाई होगी। महुली थाना क्षेत्र में शनिवार को क्षेत्र के एक युवक और उसकी चाची के संबंधों को लेकर चर्चा होती रही।

लोग एक दूसरे से मामले की जानकारी करने का प्रयास करते रहे। इसे लेकर दोनों के आपत्तिजनक स्थिति में होने की भी चर्चा होती रही। लेकिन पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो सकी। चर्चा यहां तक फैली है कि अब महिला का पति उसे तलाक देने की बात कह रहा है। वहीं भतीजा अपनी चाची के साथ निकाह करने की बात पर अड़ा हुआ है। जिसमें उसके चाची की भी सहमति बताई जा रही है। प्रेम प्रसंग और संभावित तलाक की चर्चा पुलिस तक पहुंची तो वह भी जानकारी जुटाने में लग गई है। लेकिन अभी तक जानकारी की पुष्टि नहीं हो सकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।