Enhancing Tourist Facilities at Sant Kabir s Nirvana Site in Maghar मगहर में पर्यटकों के लिए बढ़ेगी सुविधाएं, लोगों का होगा मनोरंजन , Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsEnhancing Tourist Facilities at Sant Kabir s Nirvana Site in Maghar

मगहर में पर्यटकों के लिए बढ़ेगी सुविधाएं, लोगों का होगा मनोरंजन

Santkabir-nagar News - संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने पीपीपी मॉडल पर कार्य करने का निर्णय लिया है। आने वाले पर्यटकों के लिए झूला, बोटिंग, लजीज व्यंजनों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरTue, 13 May 2025 06:03 AM
share Share
Follow Us on
मगहर में पर्यटकों के लिए बढ़ेगी सुविधाएं, लोगों का होगा मनोरंजन

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर में पर्यटकों के लिए बहुत जल्द सुविधाएं बढ़ेंगी। यहां आने वालों के मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे। तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इसके अलावा झूला, बोटिंग सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मगहर निरीक्षण के बाद यहां की कमियों को दूर कराने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पीपीपी मॉडल पर पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली पर विकास के बहुत के कार्य हुए। कबीर एकेडमी से लेकर सुन्दरीकरण और पार्क सहित कई कार्य कराए गए। इसके बाद से यहां पर पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।

लेकिन उनके लिए कोई सुविधा उलब्ध नहीं है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। छोटे-मोटे दुकानदारों के भरोसे ही यहां आने वाले लोगों को कुछ खाने के लिए मिल पा रहा है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने यहां पर सुविधाओं को बढ़ाने के लिए पीपीपी मॉडल पर कार्य करने का निर्णय लिया है। लोगों के मनोरंजन का साधन बढ़े और अधिक से अधिक लोग निर्वाण स्थली पर पहुंचे इसपर विशेष जोर दिया जाएगा। बच्चों से लेकर बड़ों के मनोरंजन तक की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए तरह-तरह के झूलों, बोटिंग के अलावा लजीज व्यंजनों के साथ वातानुकूलित कैंटीन खोलने पर भी जोर है। जिससे यहां पर लोग आएं और संत कबीर के विचारों का आत्मसात करने के साथ ही पिकनिक भी मना सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही मगहर में पर्यटन सुविधा बढ़ाने को लेकर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।