परशुराम जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत बेलहर कला में भगवान विष्णु
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत बेलहर कला में भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत भीतरी टोला स्थित शिव मंदिर से हुई। यह बेलहर बाजार, कड़जवनिया, भठली, मटहा, पनिभरा, जितवापुर, बेलहर खुर्द और बभनी होते हुए बाबा मोहकम दास मंदिर, राज घाट तक पहुंची। यहां बाबा मोहकम दास के स्थान पर लोगों ने माथा टेका। राजघाट से पुनः डीजे के धुन पर नाचते-गाते लोग बेलहर नगर पंचायत शिव मंदिर, भीतरी टोला पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में रथ पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा विराजमान रही। डीजे के धुनों पर युवा श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए और पूरे उत्साह के साथ ‘जय परशुराम का जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल रहे। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान परशुराम की शोभा यात्रा का स्वागत किया। माल्यार्पण किया गया। साथ ही जगह-जगह मिष्ठान्न व पेयजल वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम की आरती व पूजन-अर्चन भी विधिपूर्वक की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।