देश व सनातनियों की प्रेरणा हैं अहिल्याबाई होल्कर
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आए पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रकाश निषाद

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आए पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रकाश निषाद कहा रानी अहिल्लाबाई होल्कर देश व सनातनियों की प्रेरणा हैं। देश त्याग, बलिदान की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई का योगदान भूल नहीं पाएगा। वे भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई देश व महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। देश व समाज का नेतृत्व करने की प्रेरणा उनसे लेनी चाहिए। देश, समाज, महिला, वंचित, शोषित, बच्चों व सनातन के विकास पर उनका विशेष ध्यान रहा। हमारी मोदी व योगी सरकार भी उनसे प्रेरणा लेकर देश के विकास में लगी है।
देश, प्रदेश व समाज को संवार रही हैं। सभी को पुण्यश्लोक माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मार्ग पर चल कर देश व समाज को मजबूत करना व अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने कहा माता अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन संस्कृति के लिए कार्य किया। विषम परिस्थितियों में भी एक महिला देश व समाज को कैसे दिशा दे सकती है, सीखना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।