Operation Sindoor Success Celebrated with Tiranga Yatra in Maghar आपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर निकली शौर्य यात्रा में लहराया तिरंगा, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsOperation Sindoor Success Celebrated with Tiranga Yatra in Maghar

आपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर निकली शौर्य यात्रा में लहराया तिरंगा

Santkabir-nagar News - मगहर में आपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यात्रा में देश भक्ति गीतों...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 24 May 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
आपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर निकली शौर्य यात्रा में लहराया तिरंगा

मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। आपरेशन सिंदूर की कामयाबी की खुशी पूरे देश में मनाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम मगहर में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें जोश खरोश से भारी संख्या में आमजन ने हिस्सा लेकर इसे यादगार बनाया। देश भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा लोगों में देश के प्रति जज्बा पैदा कर रही थी। मगहर कस्बे में पुलिस चौकी से निकली तिरंगा यात्रा शेरपुर, मिल चौराहा, धोबी टोला, काजीपुर, गांधी आश्रम होते हुए निर्वाण स्थली पहुंची। देश भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा में शामिल लोग हाथ में देश की आन बान शान तिरंगा को लेकर लहरा रहे थे।

जिसे देख लोगों के अन्दर देश के प्रति जोश का जज्बा पैदा हो रहा था। इस यात्रा में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, अश्विनी गुप्त, व्यापारी नेता विजय कांदू, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, इं. अरुण गुप्ता, विद्याधर यादव, सभासद मेंहदी हसन पप्पू, त्रिलोकी नाथ वर्मा, मो. असअद ने शामिल होकर यात्रा को भव्यता प्रदान की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।