Principal Faints Due to Harassment by Assistant Teacher in Sant Kabir Nagar School सहायक अध्यापिका की प्रताड़ना से बेहोश हुईं प्रभारी प्रधानाध्यापिका, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPrincipal Faints Due to Harassment by Assistant Teacher in Sant Kabir Nagar School

सहायक अध्यापिका की प्रताड़ना से बेहोश हुईं प्रभारी प्रधानाध्यापिका

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के नाथनगर के एक विद्यालय में सहायक अध्यापिका की प्रताड़ना से प्रभारी प्रधानाध्यापिका बेहोश हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया और वहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 10 May 2025 06:21 AM
share Share
Follow Us on
सहायक अध्यापिका की प्रताड़ना से बेहोश हुईं प्रभारी प्रधानाध्यापिका

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर के नाथनगर के एक संविलियन विद्यालय में सहायक अध्यापिका की प्रताड़ना से वहां की प्रभारी प्रधानाध्यापिका बेहोश हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाथनगर ले जाया गया। वहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। संविलियन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अपनी सहायक अध्यापिका की प्रताड़ना से परेशान हैं। उन्होंने पूर्व में इसकी शिकायत डीएम और बीएसए से की थी। शुक्रवार को दोपहर में लंच के दौरान सहायक अध्यापिका ने कुछ ऐसा किया कि प्रधानाध्यापिका बेहोश हो गईं। इसके बाद बच्चों और रसोइयों ने पानी का छींटा मारा, तब उन्हें होश आया। इस बात की जानकारी शिक्षकों ने उनके पति को दी तो उन्होंने एंबुलेंस के लिए कॉल की।

फिर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाथनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बारे में जानकारी मिलने पर मौके पर भारी संख्या में शिक्षक भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पूरा स्टाफ परेशान, नहीं हुई कार्रवाई पिछले काफी दिनों से विद्यालय में विवाद चल रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने गत 30 अप्रैल को जिलाधिकारी आलोक कुमार से इस बात की शिकायत की थी कि सहायक अध्यापिका उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रही है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापिका की मानें तो उक्त शिक्षिका से विद्यालय का पूरा स्टाफ परेशान है। इस कारण विद्यालय में बच्चों की संख्या भी नहीं बढ़ रही है। इस आशय का पत्र मिलने के बाद जिलाधिकारी ने बीएसए को जांच करके आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।