बंडा में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
Shahjahnpur News - अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती नगर पंचायत कार्यालय बंडा पर शुक्रवार को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

बंडा (शाहजहांपुर)। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती नगर पंचायत कार्यालय बंडा पर शुक्रवार को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अहिल्या बाई के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा ने अहिल्या बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता, समर्पण और धार्मिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि अहिल्या बाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। पिता मानकों सिंधे पाटीदार थे और माता का नाम सुशीला सिंधे था। उनका विवाह मात्र आठ वर्ष की आयु में खाडे राव से हुआ था।
1754 में पति खाडे राव युद्ध में शहीद हो गए, तब अहिल्या बाई ने अकेले ही राजकाज संभाला। महारानी अहिल्या बाई कभी युद्ध नहीं हारी और हमेशा अजय रहीं। उन्होंने धर्म, संस्कृत तथा पुरुषार्थ के क्षेत्र में अपार योगदान दिया। 1780 में काशीनाथ विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने कहा कि हर नारी को अहिल्या बाई की तरह साहस और वीरता से काम करना चाहिए। अहिल्या बाई की मृत्यु 1795 में इंदौर में हुई थी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, अभिषेक शुक्ला, सुधीर मिश्रा, युसुफ अली, निशमित मिश्रा, दीनू पांडे, मुनेंद्र सिंह, मोहित मिश्रा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन अंकुर अवस्थी ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।