Farmers Pay Tribute to Mahendra Singh Tikait on 14th Death Anniversary किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की, Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsFarmers Pay Tribute to Mahendra Singh Tikait on 14th Death Anniversary

किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की

Shahjahnpur News - भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने सेरेली गांव में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि पर हवन पूजन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर चर्चा की और बताया कि कैसे उन्होंने किसानों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरFri, 16 May 2025 04:42 AM
share Share
Follow Us on
किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की

तिलहर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सेरेली गांव में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंदिर परिसर में हवन पूजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। किसानों ने महेंद्र सिंह टिकैत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित पर बाबा टिकैत के जीवन पर चर्चा की। चर्चा के दौरान बताया गया कि बाबा टिकैत ने जब भारतीय किसान यूनियन का गठन किया था उस वक्त किसानों की बुरी दुर्दशा थी। बाबा टिकैत ने किसानों को अपने हक की बात कहने का अहिंसात्मक तरीका दिया और आंदोलन करना सिखाया तब से आज तक उनके संगठन के द्वारा करोड़ों किसानों की मदद होती है।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष गेदन लाल वर्मा, दिनेश सक्सेना, रमेश शर्मा, फिरासत खां, राजपाल यादव, ओम प्रकाश राजपूत, जगदीश वर्मा, पप्पू गंगवार, रेनू कश्यप, पूसेराम वर्मा, चरन लाल वर्मा, महेश वर्मा, बुधपाल, पूरन आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।