पंचायत में फैसला, अब मनमफिक रुपये नहीं लेंगे किन्नर
Shahjahnpur News - निगोही में अब शादी-विवाह, नामकरण संस्कार या फंक्शन के दौरान किन्नर आपको परेशान नहीं कर सकेंगे। एक पंचायत में यह तय हुआ कि किन्नर केवल वही बधाई स्वीकार करेंगे जो स्वेच्छा से दी जाएगी। यह निर्णय...

निगोही,संवाददाता। अगर आप निगोही में कोई शादी-विवाह, नामकरण संस्कार या फंक्शन करते है, तो किन्नर आपको परेशान नही कर सकते। कार्यक्रम में आने बाले किन्नरों को आप अपनी मर्जी से जो बधाई देगें। वह स्वीकार की जाएगी। मंगलवार को इस मुद्दे पर निगोही थाने में एक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ किन्नर भी सम्मलित हुए। बताते चले कि होली के एक दिन पूर्व 12 मार्च को निगोही के किन्नर व्यापारियों से दुकान पर जाकर बधाई बसूल रहे थे। एक भाजपा नेता के पौत्र ने मनमाफिक बधाई नही दी, तो किन्नर उनको गाली गलौंच करने लगे। बिरोध करने पर उग्र हो गए। यह बात व्यापारियों को नागवार गुजरी। व्यापारियों ने एकत्र होकर पुलिस को ज्ञापन दिया। तीन दिन तक कार्यवाई न होने पर वायापारी नाराज हो गए। उच्चाधिकारियो के साथ बात सीएम दरबार तक पहुंचने की धमकी पर पुलिस सक्रिय हुई। किन्नर की नेता को सख्त संदेश देने पर आज थाने में पंचायत हुई। जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत किन्नर भी शामिल हुए। पुलिस के सामने एक घंटे चली इस पंचायत के बाद तय हुआ कि इलाके में जहां कही भी किन्नर बधाई देने जाएगे। तो बहां जो मन से उपहार मिलेगा, उसे वह कबूल करेगे। किसी से जोर जबरदस्ती नही करेगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।