जंगल मे मृत गाय को ग्रामीणों ने दफनाया,पुलिस को दी जानकारी
Shamli News - खोडसमा में एक किसान के खेत में एक गाय मृत मिली। किसान शब्बीर ने पुलिस को सूचना दी, जिसने जांच की। गाय की मौत बीमारी से हुई प्रतीत होती है। ग्रामीणों ने मिलकर गाय को हिंदू रीति-रिवाज से दफनाया।

खोडसमा में मंगलवार सुबह एक किसान के खेत में एक गाय मृत अवस्था में मिली। किसान और ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुये गाय को दफनाया। गांव खोडसमा निवासी किसान शब्बीर रोज की तरह सुबह करीब पांच बजे अपने खेत पर गया। खेत में पहुंचते ही उसने देखा कि उसकी धान की फसल के बीच एक गाय पड़ी हुई है। पहले तो उसे लगा कि गाय लेटी हुई है, लेकिन पास जाकर देखने पर गाय मृत मिली। शब्बीर ने तुरंत ही गांव के अन्य लोगों और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाय की जांच की।
गाय के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या निशान नहीं मिले, जिससे यह माना गया कि गाय की मौत संभवतः बीमारी के कारण हुई है।इसके बाद गांव के नवाब राणा, दिलशाद, इस्लाम, हाफिज और अन्य ग्रामीणों ने मिलकर एक जेसीबी मशीन मंगवाई और शब्बीर के खेत में ही गड्ढा खुदवाकर गाय को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दफनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।