Divine Teachings from Bhagwat Katha Liberation through Good Deeds भागवत कथा में विराजमान रहते हैं भगवन, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsDivine Teachings from Bhagwat Katha Liberation through Good Deeds

भागवत कथा में विराजमान रहते हैं भगवन

Shamli News - भगवान श्री हनुमान मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास चन्द्र किरण महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण से पाप से मुक्ति मिलती है। उन्होंने अच्छे कर्मों का महत्व बताया और कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 15 May 2025 01:40 AM
share Share
Follow Us on
भागवत कथा में विराजमान रहते हैं भगवन

थाना भवन नगर के मोहल्ला हकीमान में स्थित भगवान श्री हनुमान मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन कथा व्यास चन्द्र किरण महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिलती है। जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान किसी न किसी रूप में अवश्य विराजमान रहते हैं। भगवन नाम के जाप से सारे विपत्ति का नाश हो जाता हैं। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है की कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है व बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है।

इसलिए सभी को अच्छे कर्मो के प्रति आकृष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मार्ग दमन का है तो दूसरा उदारीकरण का। दोनों ही मार्गो में अधोगामी वृत्तियां निषेध हैं। जैसे कि गोकर्ण ने कथा कही, किन्तु उसके दुराचारी भाई धुंधकारी ने मनोयोग से उसे सुना तो मोक्ष प्राप्त हो गया। भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए आत्मा तृप्ति नहीं होती है। भागवत कथा सुनते ही ज्ञान और वैराग्य जाग जाए धन संपति और सत्ता हमेशा साथ नही देते ज्ञान मधुर व्यवहार और स्वास्थ हमेशा साथ देते है, नवीन बन्धु मनोज कुच्छल योगेश तायल अंकुर कुमार मनीष कुमार विशाल गोयल आदि सहित महिलाऐ भी मौजूद रही

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।