जिले की ग्राम पंचायतों के परिसीमन कोई बदलाव नहीं, शासन को भेजा प्रस्ताव
Shamli News - जिला पंचायत राज अधिकारी ने शासन के आदेश पर 230 ग्राम पंचायतों के प्रस्तावित परिसीमन को भेज दिया है। कैराना देहात की क्षेत्रफल में कमी आई है, क्योंकि करीब सात हजार की आबादी कैराना नगर पालिका में शामिल...

शासन के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी अधिकारी द्वारा गांवों का प्रस्तावित परिसीमन शासन को भेज दिया गया है। 230 ग्राम पंचायतों के प्रस्तावित परिसीमन में कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, गत पंचायत चुनाव को देखा जाए तो कैराना देहात ग्राम पंचायत का एरिया कम हुआ है। करीब सात हजार की आबादी कैराना नगर पालिका में चला गया है लेकिन यह सब 2022 में पहले ही हो चुका है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शासन ने गत पंचायत चुनाव के बाद अब तक ग्राम पंचायतों एवं राजस्व गांवों के नगर निकायों में सीमा विस्तार में शामिल होने के बाद प्रस्तावित नया परिसीमन मांगा है।
यह प्रस्ताव सभी जिलों से 5 जून तक मांगा गया था। जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि प्रस्तावित परिसीमन भेज दिया गया है। जिले में कोई ग्राम पंचायत नगर पंचायत अथवा नगर पालिका सीमा विस्तार में शामिल नहीं की गई है। जिले में गत पंचायत चुनाव की तरह इस बार भी सभी 230 ग्राम पंचायतें अपने अस्तित्व में है। कारण गत पांच वर्षों में कैराना नगर पालिका को छोड़कर अन्य नौ नगर निकायों का सीमा विस्तार नहीं हुआ है, हालांकि वर्ष 2022 में कैराना नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ था। इसमें कैराना देहात ग्राम पंचायत का कुछ हिस्सा कैराना नगर पालिका सीमा में शामिल किया गया था। करीब सात हजार की आबादी ग्राम पंचायत से कटकर कैराना नगरीय क्षेत्र में शामिल हो गई है। जबकि कैराना देहात में अभी भी लगभग 12 हजार की आबादी है। इसका गजट नोटिफिकेशन भी तीन पहले ही हो चुका है। इसलिए नए प्रस्तावित परिसीमन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गत पंचायत चुनाव में सात लाख 54 हजार थे मतदाता वर्ष 2021 के ग्राम पंचायत के चुनाव में जिले की सभी 230 ग्राम पंचायतों को मिलाकर सात लाख 54 हजार 654 मतदाता थे। इनमें 3126 ग्राम पंचायत वार्ड, 464 बीडीसी सदस्य, 19 जिला पंचायत के वार्ड थे। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अगले साल 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को खरीदी गई 670 बीएलओ किट राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर निर्वाचन कार्यालय में भी तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई है। आयोग ने अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के आदेश जारी नहीं किए है लेकिन इसके लिए भी तैयारियां कर ली गई है। एडीओ पंचायत जसवंत सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण के लिए जिले में 670 किट खरीदी गई। मतदाता पुनरीक्षण के लिए बीएलओ, सुपरवाइजर की तैनाती होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।