व्यापारियों ने स्वदेशी अपनाओं देश बचाव का संकल्प लिया
Shamli News - 11 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा संकल्प दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया और प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग...

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में 11 जून बुधवार को प्रदेश भर के सभी जिलों व नगर इकाइयों में संकल्प दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री विवेक गोयल के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर कार्यकारणी ने यशस्वी प्रधानमंत्री के आह्वान को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी अपनाए देश बचाए संकल्प के साथ में संकल्प दिवस मनाया। इस अवसर पर व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और सदा सुखी जीवन की कामना की।
विवेक गोयल प्रदेश संगठन मंत्री, सुशील गर्ग नगर अध्यक्ष, मनोज कुछल नगर महामंत्री, सुधीर गर्ग जिला उपाध्यक्ष, आदेश सैनी, सोनू सैनी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।