पिलर व दीवार गिराने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Siddhart-nagar News - भनवापुर के धनोहरी गांव में कार्तिकेय ने कुछ लोगों पर निर्माणाधीन संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उसने एसडीएम को शिकायत पत्र दिया है। आरोप है कि 2 जून को कुछ लोगों ने उसकी बनाई दीवार और...

भनवापुर। डुमरियागंज क्षेत्र के धनोहरी गांव निवासी कार्तिकेय पुत्र महिमा रंजन ने गांव के कुछ लोगों पर निर्माणाधीन संपत्ति को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। उसने एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कार्तिकेय ने बताया कि एक नवंबर 2017 को राजेश कुमार पुत्र छोटेलाल से भूमि खरीदी थी। उस पर निर्माण कार्य शुरू किया था। 16 पिलर और लगभग 10 फीट ऊंची दीवार बनवाई थी। छत डालने की तैयारी चल रही थी। आरोप है कि दो जून की शाम गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी से पिलर और दीवार गिरा दी। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं था।
पत्नी शालिनी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचीं तो आरोपितों ने उन्हें भी मारने की नीयत से दौड़ा लिया। उन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।