Rakesh Tikait Criticizes BJP s Tiranga Yatra as Political Stunt Emphasizes MSP Law and Farmers Issues भाजपा की तिरंगा यात्रा राजनीतिक: टिकैत, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsRakesh Tikait Criticizes BJP s Tiranga Yatra as Political Stunt Emphasizes MSP Law and Farmers Issues

भाजपा की तिरंगा यात्रा राजनीतिक: टिकैत

Siddhart-nagar News - रेस्ट हाउस में पदाधिकारियों के साथ बैठक में बोले राकेश टिकैत तिरंगा यात्रा राजनीतिक है। देश की जनता को तिरंगा यात्रा निकालना चाहिए लेकिन हम निकालेंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थWed, 28 May 2025 11:09 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा की तिरंगा यात्रा राजनीतिक: टिकैत

सिद्धार्थनगर, हिटी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा की तिरंगा यात्रा राजनीतिक है। देश की जनता को तिरंगा यात्रा निकालना चाहिए लेकिन हम निकालेंगे तो वह विरोध करेंगे। उनके नेता सेना के अधिकारी पर टिप्पणी करते हैं, वह संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करते। कोर्ट को उसके विरुद्ध कार्रवाई का आदेश देना पड़ा है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता बुधवार को महराजगंज के बृजमनगंज में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी के यहां ब्रह्मभोज में शामिल होने आए थे। वहां से लौटते समय वह शहर के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में सबसे बड़ा मामला एमएसपी कानून है।

जिसे लागू होना चाहिए। यूपी में बिजली का निजीकरण नहीं होना चाहिए, इसके विरोध में आंदोलन कर रहे बिजलीकर्मियों का समर्थन करते हैं और निजीकरण का विरोध करते हैं। गन्ना मूल्य का भुगतान, खाद की समस्या है। पूंजीवाद बढ़ रहा है, फसलों की कीमत और भूमि की कीमत कम दी जा रही है। किसान की जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। छुट्टा पशु किसानों के लिए बड़ी समस्या हो गए हैं। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करना होगा। सरकार को पशुपालकों को सुविधा देनी होगी। कालानमक उत्पाद में लागत के सापेक्ष उचित मूल्य मिलनी चाहिए। इस अवसर पर बस्ती मंडल के अध्यक्ष महेंद्र कुमार चौधरी, जिला संरक्षक अरविंद शुक्ल, जिलाध्यक्ष प्रदीप किसान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।