प्रान्त सह संगठन मंत्री ने सड़क निर्माण की प्रगति का लिया जायजा
Sonbhadra News - बभनी में असनहर मोड़ से छत्तीसगढ़ सीमा तक 14 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। शनिवार को वनवासी कल्याण आश्रम के मंत्री ने निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया। सड़क चौड़ीकरण से यातायात में सुधार...
बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। असनहर मोड़ से छत्तीसगढ़ सीमा तक 14 किलोमीटर बन रही सड़क का शनिवार को वनवासी कल्याण आश्रम कारीडाड़ सह संगठन मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने बताया का सड़क चौड़ीकरण से यातायात सुविधा को मजबूती मिलेगी। असनहर मोड़ से रम्पाकुरर छत्तीसगढ़ सीमा तक 14 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का काम लोकनिर्माण विभाग की तरफ से कराया जा रहा है। शनिवार को वनवासी कल्याण आश्रम के प्रान्त सह संगठन मंत्री आनन्द ने सड़क निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के जेई जितेन्द्र कुमार तिवारी के साथ सड़क निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुरानी पुलिया को तोड़कर चौड़ीकरण किया जाएगा।
साथ ही पुलिया की उंचाई बढ़ाकर सड़क के ढाल को भी कम किया जाएगा। असनहर मोड़ से कारीडाड़ तक पटरी पर ईंट बिछाकर आवागमन की सुविधा लोगों को मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ नाली और रिंगवाल का भी निर्माण कराया जाना है। बताया कि एक साल में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान डा.व्यास चन्द्र विश्वकर्मा, डा.अमरदेव, राम प्रकाश, एडवोकेट सन्तोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।