BJP s Tricolor Rally in Shaktinagar Celebrates Indian Army s Valor भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsBJP s Tricolor Rally in Shaktinagar Celebrates Indian Army s Valor

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sonbhadra News - शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद भारतीय सेना के सम्मान में भाजपाइयों ने गुरुवार को शक्ति नगर

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रThu, 22 May 2025 11:01 PM
share Share
Follow Us on
भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद भारतीय सेना के सम्मान में भाजपाइयों ने गुरुवार को शक्ति नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। एकता का संदेश देने वाली इस तिरंगा यात्रा में भाजपा सोनभद्र जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए और जमकर नारेबाजी की। शक्ति नगर बस स्टैंड से यात्रा प्रारंभ होकर पीडब्लूडी मोड पहुंची। भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंजने लगा। आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपाइयों ने जमकर आवाज बुलंद की। इस मौके पर संजीव कौशल, अक्षय गुप्ता, यश बंसल, धनंजय सिंह आदि लोगों ने कहा कि भारतीय के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलों ने पाकिस्तान को खैरात मिले अमेरिका चीन, तुर्किए जैसे देश के हथियारों की हवा निकाल दी।

देश को भारतीय सेना पर गर्व है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।