सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति थी अहिल्याबाई होलकर
Sonbhadra News - सोनभद्र में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुदामा पटेल ने उनके संघर्ष और समाज सेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला। विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य...

सोनभद्र, संवाददाता। पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जयंती स्मृति अभियान के तहत घोरावल विधानसभा के भगवास, औराई में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल, विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य व अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत रहे। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल ने रानी अहिल्याबाई के संघर्षमयी जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे मराठा होल्कर वंश की महान शासिका थीं। उस समय समाज में कन्याओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था, लेकिन उनके पिता मंकोजी राव शिंदे ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए उन्हें शिक्षित किया।
उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई शिव भक्ति में लीन, न्यायप्रिय, दृढ़ संकल्प वाली, समाज सेवा को समर्पित एक महान महिला थीं जिन्हें शिवकामिनी महादेवी के रूप में भी जाना जाता है। घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने 1767 से 1795 तक अपने शासनकाल में अनेक सामाजिक और धार्मिक कार्य किए। उन्होंने सड़कों, कुओं, विश्रामगृहों का निर्माण कराया और देशभर में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, जिसमें केदारनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक शामिल हैं। अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि लोक माता अहिल्याबाई ने विषम परिस्थितियों में भी कुशल शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहिल्याबाई के सपनों को साकार करने का कार्य किया है। अध्यक्षता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक तीरथराज, ब्लॉक प्रमुख दीपक पटेल, शंभू नारायण सिंह, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, प्रसन्न पटेल, सुरेश शुक्ला, अनुपम तिवारी, मंजू गिरी, सुनील चौबे, मनीष पटेल आदि मौजूद रहे। म्योरपुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को कुशल शासक और सनातन धर्म को पुनर्जीवित करने वाली अहिल्या बाई होल्कर के 300वें जन्म दिन पर जनप्रतिनिधि सम्मलेन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता श्रवण कुमार ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष नंदलाल और एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि सनातन धर्म को नए सिरे से जागृत करने और मुगलों के जुल्मों सितम का मुकाबला करने वाली अहिल्याबाई सच्ची देश भक्त और सनातनी थी। उन्होंने शासन चलाने के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका अदा की। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, रंजना चौधरी, कमलेश मोहन, दिलीप पांडेय, चांद प्रकाश जैन, मोहर लाल खरवार, गणेश जायसवाल, दिनेश गुप्ता, प्रदीप कुमार, मोहन गुप्ता, शिव दास आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।