Fire Accident in Maupur Four Goats Killed Woman Severely Burned झोपड़ी में आग लगने से महिला झुलसी, चार बकरियां मरी, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsFire Accident in Maupur Four Goats Killed Woman Severely Burned

झोपड़ी में आग लगने से महिला झुलसी, चार बकरियां मरी

Sonbhadra News - म्योरपुर के कटौली टोले में रविवार रात एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे चार बकरियों की मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के समय सभी लोग बारात देखने गए थे। स्थानीय लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 28 April 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
झोपड़ी में आग लगने से महिला झुलसी, चार बकरियां मरी

म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत नौडीहा के कटौली टोले में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लग गई, जिससे झोपड़ी के अंदर मौजूद चार बकरियों की मौत हो गई। जबकि बकरियों को बचाने में एक महिला गंभीर रुप से झुलस गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी और समाजसेवी प्रदीप ने बताया कि रविवार की रात सभी लोग गांव में आए बारात देखने गए थे। इस बीच झोपड़ी में आग लगी जिसकी जानकारी घर वालों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक आग घर में भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घर को आग से बचा लिया गया। लेकिन झोपड़ी के साथ चार बकरियों की मौत हो गई। जबकि आग बुझाने में घर की मालकिन कौशल्या देवी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया। आग से पुआल और झोपड़ी में रखा राशन तथा महुआ जल गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग के लेखपाल अशोक कुमार को दे दी है। साथ ही पशु चिकित्सक को भी अवगत कराया। सीएचसी अधीक्षक डा. पीएन सिंह ने बताया कि आग लगने से महिला गंभीर रुप से झुलस गई है। उसको भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।