Sonebhadra Records Hottest Day of the Season at 43 5 C सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा 43 पार, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSonebhadra Records Hottest Day of the Season at 43 5 C

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा 43 पार

Sonbhadra News - सोनभद्र में शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जब तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया था। गर्मी और तेज धूप के कारण लोग बेहाल रहे और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रFri, 16 May 2025 11:31 PM
share Share
Follow Us on
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा 43 पार

सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को तापमान 43.5 डिग्री पहुंच गया, जो सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। इसके पहले 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान में वृद्धि से बढ़ी तपिश और गर्म हवा से लोग झुलस जा रहे थे। वहीं दिन में तपिश और रात में भीषण गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। सोनांचल में तापमान में लगातार वृद्धि के साथ ही शुक्रवार को पारा 43.5 डिग्री पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इसके पहले 26 अप्रैल को तापमान 43.2 डिग्री तक दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.5 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.6 और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर में धूप का आलम यह रहा मानों आसमान से आग बरस रही हो। दिन में तेज धूप के कारण बढ़ी तपिश और गर्म हवा के थपेड़ें लोगों को झुलसा रहे थे। तपिश और गर्म हवा के कारण दिन में लोगों की आवाजाही काफी कम दिखी। वहीं राहगीरों और यात्रियों को जगह-जगह छांव में बैठे देखा गया। शुक्रवार की दोपहर राबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक और धर्मशाला चौक पर फ्लाईओवर के नीचे लोगों को बैठे देखा गया। वहीं तापमान में लगातार वृद्धि का असर यह रहा कि शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। वहीं देर रात तक लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन नजर आए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।