SP rebel MLA called out to Ram bhakts will take out padyatra from Amethi Ayodhya also targeted Akhilesh yadav सपा के बागी MLA ने रामभक्तों को पुकारा, अमेठी से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा; अखिलेश पर भी निशाना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsSP rebel MLA called out to Ram bhakts will take out padyatra from Amethi Ayodhya also targeted Akhilesh yadav

सपा के बागी MLA ने रामभक्तों को पुकारा, अमेठी से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा; अखिलेश पर भी निशाना

  • अमेठी में गौरीगंज से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक राकेश प्रताप सिंह राम भक्तों के साथ 11 नवंबर से अयोध्या के लिए पदयात्रा शुरू करेंगे। यह पदयात्रा 108 किलोमीटर लंबी होगी। राकेश प्रताप सिंह तीसरी बार गौरीगंज से सपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते थे।

Dinesh Rathour अमेठी, भाषाSat, 9 Nov 2024 06:24 PM
share Share
Follow Us on
सपा के बागी MLA ने रामभक्तों को पुकारा, अमेठी से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा; अखिलेश पर भी निशाना

यूपी में 9 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के बीच सपा के बागी विधायक ने रामभक्तों को पुकारा। बागी विधायक राम भक्तों संग मिलकर अमेठी से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे। यह पदयात्रा 108 किलोमीटर लंबी होगी। गौरीगंज से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक राकेश प्रताप सिंह 11 नवंबर से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। हालांकि इस दौरान सपा के बागी विधायकों ने अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा और उन्हें राम विरोधी बताया। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा, 11 नवंबर को मुसाफिरखाना, 12 नवंबर को मिल्कीपुर और 13 नवंबर को अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय में यात्रा रुकेगी और 14 नवंबर को दर्शन के बाद बस द्धारा गौरीगंज के लिए यात्रा वापस आयेगी।

उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को सुबह नौ बजे रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज से पदयात्रा शुरू होगी। सपा विधायक सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी परिवारों और सभी राम भक्तों को इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण भेजा है। उन्हें भरोसा है कि इस यात्रा में 15000 से अधिक राम भक्त उनके साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। विधायक सिंह ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के समय उन्होंने विधानसभा में सभी विधायकों को सामूहिक रूप से अयोध्या के दर्शन का प्रस्ताव रखा था लेकिन दूसरे ही दिन उनकी पार्टी के हाईकमान ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ अयोध्या जाने से मना किया था।

सिंह ने कहा कि उसी समय उन्होंने यह संकल्प लिया था कि वह अपनी जन्म भूमि से पैदल प्रभु राम लाल का दर्शन करने जाएंगे। सिंह ने पदयात्रा के उद्देशय के बारे में बताया कि सनातन को मजबूत करना, सनातन का प्रचार प्रसार उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देशय ऐसे लोगों को भी जवाब देना है, जो हमारे हिंदू देवी देवताओं पर सवाल उठाते हैं, उन्हें गाली देते हैं, राम चरित मानस पर सवाल उठाते हैं और उन्हें अपमानित करते हैं। सिंह ने दावा किया कि उनकी यात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद प्राप्त है और सरकार व प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और सरकार ने कड़े इंतजाम किये है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |