Doctor arrested for raping student in Sultanpur girl had tried to commit suicide सुलतानपुर में छात्रा से रेप में डॉक्टर गिरफ्तार, लड़की ने की थी जान देने की कोशिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsDoctor arrested for raping student in Sultanpur girl had tried to commit suicide

सुलतानपुर में छात्रा से रेप में डॉक्टर गिरफ्तार, लड़की ने की थी जान देने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में छात्रा से रेप के मामले में डॉक्टर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने नदी में कूद कर जान देने की कोशिश है। डॉक्टर को जेल भेज दिया गया है।

Deep Pandey हिन्दुस्तान, सुलतानपुरWed, 7 Feb 2024 08:42 AM
share Share
Follow Us on
सुलतानपुर में छात्रा से रेप में डॉक्टर गिरफ्तार, लड़की ने की थी जान देने की कोशिश

सुलतानपुर में सोमवार को गोमती नदी में कूदने वाली छात्रा ने एक डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया की आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। केस की जांच जारी है। सोमवार को पीड़ित छात्रा ने कोतवाली नगर के गोलाघाट स्थित पुल से छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की थी।  छात्रा कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

उसने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर कोतवाली कादीपुर के तवक्कलपुर नगरा सूरापुर में एंजल हेल्थ केयर हास्पिटल के संचालक डॉ. आजाद खान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो वर्षों तक दुष्कर्म किया। फिर उससे उसने शादी से इनकार कर दिया। इस कारण आत्महत्या कर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चिकित्सक को पहले हिरासत में लिया फिर पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा को नदी से सोमवार को बाहर निकलवाया गया। इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसका मेडिकल चेकअप हुआ। छात्रा से पूछताछ और जांच में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।                                                                                                                                                              

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |