Minor girl kidnapped in Bhadohi raped for 10 days accused arrested भदोही में नाबालिग लड़की का अपहरण, 10 दिनों तक रेप, आरोपी गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsMinor girl kidnapped in Bhadohi raped for 10 days accused arrested

भदोही में नाबालिग लड़की का अपहरण, 10 दिनों तक रेप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में भदोही जिले में नाबालिग लड़की का अपहरण कर 10 दिनों तक रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता को मुक्त कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Deep Pandey हिन्दुस्तान, भदोहीSun, 31 Dec 2023 07:12 AM
share Share
Follow Us on
भदोही में नाबालिग लड़की का अपहरण, 10 दिनों तक रेप, आरोपी गिरफ्तार

भदोही जिले के कोइराना थाना अंतर्गत कॉलेज जा रही 17 वर्षीय एक किशोरी का अपहरण करके उसके साथ 10 दिनों तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता को मुक्त कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोइराना थाना प्रभारी गीता राय ने बताया कि 18 दिसंबर की सुबह लड़की कॉलेज के लिए निकली, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा किशोरी की तलाश करने पर वह नहीं मिली जिसके बाद किशोरी की मां ने 19 दिसंबर की शाम थाने में एक शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत एक मामला दर्ज किया गया और शनिवार को पुलिस ने प्रयागराज जिले के मांडा पुलिस थाना अंतर्गत एक गांव में एक घर में दबिश दी जहां किशोरी को बरामद किया गया।
राय ने बताया कि किशोरी का अपहरण करके उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करने के आरोप में राजेश दूबे (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में 376 के साथ ही पॉक्सो अधिनियम की धारा भी जोड़ी गई है। उन्होंने बताया कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण करा लिया गया है और नियमों के तहत आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।       

रेप आरोपी गिफ्तार

वहीं मिर्जापुर में किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने व दुष्कर्म के आरोपित को अदलहाट पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक दिसंबर को अदलहाट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध बहला-फुसला कर भगाने व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्त अदलहाट के रैपुरिया गांव निवासी शिव उर्फ शिवा साहनी को गिरफ्तार कर लिया।                                                                              

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |