टिक टॉक बनाने के जुनून में जब जिंदगी पर बन आई...
गोंडा रेलवे स्टेशन के कचहरी हाल्ट पर डीजल वैगन पर चढ़ टिक टॉक वीडियो बनाने के फेर में एक युवक की जान पर बन आई है। हुआ यूं कि कुछ लड़के शुक्रवार सुबह टहलने निकले थे। उसी में एक युवक वहां खड़े...
Deep Pandey हिन्दुस्तान संवाद , गोंडा।Fri, 14 Feb 2020 11:06 AM

गोंडा रेलवे स्टेशन के कचहरी हाल्ट पर डीजल वैगन पर चढ़ टिक टॉक वीडियो बनाने के फेर में एक युवक की जान पर बन आई है। हुआ यूं कि कुछ लड़के शुक्रवार सुबह टहलने निकले थे। उसी में एक युवक वहां खड़े पेट्रोलियम डीजल वैगन पर चढ़ गया। इंजन पर चढ़ वह टिक टाक बनाने लगा तभी ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
यह देख उसके साथ गए दोस्त भाग गए। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां झुलसे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी है। अभी तक युवक के नाम पते की जानकारी नहीं हो सकी है। जीआरपी युवक के साथ गए दोस्तों का पता लगाने में जुटी हैं। मौके राणा प्रताप सिंह उप-निरीक्षक मौजूद हैं। घटना में रेल आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |