Vikas Dubey was bitten by snake for seventh time he also had dream that after how many times he would die after getting bitten विकास दुबे को सांप ने सातवीं बार काटा, सपना भी आया कि कितनी बार डंसने के बाद होगी की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsVikas Dubey was bitten by snake for seventh time he also had dream that after how many times he would die after getting bitten

विकास दुबे को सांप ने सातवीं बार काटा, सपना भी आया कि कितनी बार डंसने के बाद होगी की मौत

यूपी के फतेहपुर में एक सांप यहां युवक के पीछे ही पड़ गया। युवक जहां-जहां जाता है सांप उसके पीछे-पीछे पहुंच जाता है और फिर उसे डस लेता है। सांप अब तक युवक को 40 दिन के अंदर सात बार डस चुका है।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, फतेहपुरFri, 12 July 2024 04:59 PM
share Share
Follow Us on
विकास दुबे को सांप ने सातवीं बार काटा, सपना भी आया कि कितनी बार डंसने के बाद होगी की मौत

एक ही व्यक्ति के पीछे पड़े सांप के किस्से फिल्मों और कहानियों में ही सुनी होगी, लेकिन यूपी के फतेहपुर जिले में एक मामला सच साबित हो गया है। यहां के रहने वाले युवक को एक सांप कई बार डस चुका है। युवक जहां-जहां जाता है सांप उसके पीछे-पीछे पहुंच जाता है और फिर उसे डस लेता है। 40 दिन के अंदर सांप अब तक युवक को सात बार डस चुका है। सांप इससे पहले युवक को छह बार काट चुका है। सातवीं बार सांप ने फिर से युवक को डस लिया है तो युवक के घर वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। युवक ने घर वालों को बताया है कि उसने सपना देखा है जिसमें सांप ने आकर बताया है कि कितनी बार काटने के बाद उसकी मौत हो जाएगी। इसके बाद से ही युवक और उसका परिवार पूरी तरह से डरा-सहमा सा है।

फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव के रहने वाले विकास दुबे को सांप ने एक बार फिर डस लिया है। सांप विकास दुबे के इस कदर पीछे पड़ा है कि वह जहां भी जाता है सांप उसे डसने के लिए वहीं पर पहुंच जाता है। इससे पहले विकास दुबे सांप के हमले से बचकर अपनी मौसी और चाचा के घर जाकर रुक, लेकिन सांप वहां भी पहुंच गया और विकास दुबे को डस लिया। सांप ने विकास दुबे और उसके परिवार वालों का जीना हराम कर दिया है। सांप विकास दुबे को अब तक सात बार काट चुका है। विकास दुबे के घर वालों ने बताया कि सांप ज्यादातर शनिवार और रविवार को ही डसने आता है। हालांकि सातवीं बार सांप ने गुरुवार की रात में ही विकास दुबे को डस लिया। विकास दुबे और सांप का किस्सा सुनकर हर कोई हैरान है।

डॉक्टर पर भी बार-बार एक ही सांप के काटे जाने के बाद अस्पताल पहुंचे रहे मरीज को देखकर दंग हैं। हालांकि विकास दुबे को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका डॉक्टर जवाहरलाल इलाज कर रहे हैं। सांप के हमले से विकास दुबे और उसका पूरा परिवार दहशत में आ गया है। दहशत के चलते न तो विकास दुबे सो पा रहा है और न ही उसके परिजन। विकास दुबे के घर वालों ने बताया कि विकास को एक सपना आया था। सपने में विकास ने उसी सांप को देखा जिसने उसे डसा है। सपने में सांप ने बताया कि वह अभी दो बार और डसेगा। आठवीं बार काटने पर विकास दुबे को कुछ नहीं होगा। जब वह नौवीं बार डसेगा तो विकास दुबे की मौत हो जाएगी। 

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |