Body of 45-Year-Old Man Found in Gomti River Investigation Underway गोमती नदी में पुल के नीचे मिला एक व्यक्ति का शव, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsBody of 45-Year-Old Man Found in Gomti River Investigation Underway

गोमती नदी में पुल के नीचे मिला एक व्यक्ति का शव

Sultanpur News - बल्दीराय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी जीत लाल (45) का शव रविवार सुबह गोमती नदी में मिला। वह शनिवार रात करीब 12 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। शव को पुलिस ने नदी से बाहर निकाला और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSun, 18 May 2025 05:00 PM
share Share
Follow Us on
गोमती नदी में पुल के नीचे मिला एक व्यक्ति का शव

बल्दीराय थाना के गोविंदपुर मजरे बरासिन का रहने वाला था मृतक शनिवार की देर रात घर से निकला था बल्दीराय, संवाददाता बल्दीराय थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गोमती नदी में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। इससे आसपास हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जीत लाल (45) पुत्र रामप्यारे निवासी गोविंदपुर मजरे बरासिन के रूप में हुई है, वह राजगीरी का काम करता था। परिजनों के अनुसार, जीत लाल शनिवार की रात करीब 12 बजे घर से निकला था, लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटा। सुबह 7 बजे ग्रामीणों ने गोमती नदी के कुड़वार पुल के नीचे एक शव को देखा और तत्काल बलदीराय पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सुलतानपुर भेज दिया। जीत लाल अपने पीछे पत्नी इंद्रावती, दो पुत्र जितेंद्र (25) और अजय (22), तथा दो पुत्रियां सुनीता (21) और अनीता (18) को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।