सरकार विकास के लिए प्रयत्नशील: विधायक
Sultanpur News - सुलतानपुर में जीआईसी के पीछे मल्टीस्टोरी शॉपिंग मॉल और पार्किंग परियोजना का शिलान्यास किया गया। विधायक विनोद सिंह ने कहा कि यह नगर के ऐतिहासिक विकास का हिस्सा है। इस परियोजना से नगर पालिका की राजस्व...

-मल्टीस्टोरी शॉपिंग मॉल बनने से बढ़ेगी नगर पालिका की राजस्व-पालिकाध्यक्ष 10.41करोड़ रुपए की धनराशि से जीआईसी के पीछे बनने वाले शॉपिंग मॉल का किया शिलान्यास सुलतानपुर। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार नगर के विकास में सतत प्रयत्नशील है। इसके चलते नगर के विकास में कभी कोई समस्या आड़े नहीं आएगी। यही कारण है कि जो सपना देखा था,अब उसे साकार करने का मौका मिला है। उक्त बातें मुख्य अतिथि विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह ने बुधवार को जीआईसी के पीछे बनने वाले मल्टीस्टोरी शॉपिंग मॉल एवं पार्किंग परियोजना का शिलान्यास करते समय कही। उन्होंने कहा कि नगर का ऐतिहासिक विकास कराया जा रहा है।
शहर के गोलाघाट फोरलेन निर्माण में विकास के दौरान कुछ पेड़ काटे जा रहे हैं, उसके बदले कई गुना पेड़ों का पौधरोपण कराया जाएगा। गोमती नदी पर दूसरे पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि मल्टीस्टोरी शॉपिंग मॉल व पार्किंग बनने से नगर पालिका की राजस्व बढ़ेगा। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत वर्ष 2024-25 में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के माध्यम से जिलाधिकारी सुलतानपुर के माध्यम से जीआईसी के पीछे वेन्डिंग जोन के पास रिक्त भूमि पर शापिंग काम्प्लेक्स सहित मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य लागत 10.41 करोड़ प्रस्तावित कर शासन को भेजा गया था। जिसे मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री ने स्वीकृति प्रदान की। कार्य सीएंडडीएस पूरा करेगा। ‘मल्टीस्टोरी पार्किंग व शापिंग काम्प्लेक्स के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए सुलतानपुर विधायक विनोद सिंह ने भूमि पूजन कर पूरा किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।