सुलतानपुर-विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह रोपे गए पौधे
Sultanpur News - सुलतानपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई। भाजपा ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह...

सुलतानपुर, हिन्दुस्तान टीम। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अपने-अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। भाजपा ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम पांच अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धरती को हरा भरा बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में पार्टीजनों ने भाजपा कार्यालय परिसर में बरगद,पाकड़,आम, नीम एवं गूलर का पौध रोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा इसका उद्देश्य मातृत्व को सम्मान व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
कार्यकर्ता इस मुहिम को मां और प्रकृति के सम्मान के रूप में लें। हर बूथ पर पांच पेड़ लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लें। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के बिना विकसित भारत का संकल्प अधूरा रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक घनश्याम चौहान व मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर बूथ पर पांच और जिलेभर में एक लाख पेड़ कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जाएंगे। इस मौके पर घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी,रूपेश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, प्रदीप शुक्ला, आशीष सिंह रानू, डॉ अनुराग पाण्डे, आकाश जायसवाल, राज कुमार सोनी, अखिलेश मिश्रा ,रामदेव अग्रहरि आदि मौजूद रहे। मोतिगरपुर संवाद के अनुसार पौधरोपण कार्यक्रम में सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय व ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह का परियोजना अधिकारी अभिनंदन सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विधायक ने नीम, पीपल, बरगद का दर्जनभर पौधारोपण कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है। पर्यावरण सुरक्षित रहे आप लोगों से अपील है। मां से प्रिय कोई नहीं होता उनके नाम पर एक ही पौधारोपण कर देखभाल करें। एसडीम जयसिंहपुर शिवप्रसाद, मण्डल अध्यक्ष विनय प्रजापति, वीडीओ निशा तिवारी, रेंजर मोहम्मद जायर, एडीओ पंचायत अरविंद प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ इंद्रजीत वर्मा, सौरभ मिश्र विनम्र, प्रधान संघ अध्यक्ष सुशील गोस्वामी, संजय तिवारी, गुड्ड उपाध्याय, रामसूरत गुप्ता ,संतोष मिश्र, आशीष पाण्डेय, अजय सिंह आदि रहे। दोस्तपुर संवाद के अनुसार पहाड़पुर बस्तीपुर में कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और इसे प्रकृति व मातृत्व दोनों के प्रति सम्मान का संकल्प बताया। विधायक राजेश गौतम ने वृक्षारोपण करते हुए कहा यह सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व दोनों को सम्मान देने का एक संकल्प है। विधानसभा प्रभारी विवेक सिंह, वन विभाग के अधिकारी और अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे। पाराबाजार संवाद के अनुसार आदर्श श्री गोस्वामी बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज विरधौरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों ने पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य ने बताया कि पर्यावरण जीवन का मूल आधार है। विद्यालय प्रबंधक डॉ राम अभिलाष मौर्य ने किहा कि धरती का आभूषण वृक्ष होता है। शिक्षक विनोद कुमार, राजितराम यादव, दल बहादुर यादव, सच्चिदानंद मौर्य, मो. सैफ, दिलीप कुमार, अरुण अग्रहरी, प्रभाकर अग्रहरि, मो रफीक समेत कई शिक्षक बच्चे उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।